राज्य समाचार

कोरबा की सबसे अहम सड़क परियोजना पर कलेक्टर की सख्ती

Spread the love

5.74 किलोमीटर सीसी सड़क का पैदल निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं—समय पर पूरा करने के निर्देश

 

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक निर्माण कार्य की हर परत पर प्रशासन की पैनी नजर, वैकल्पिक मार्ग का एस्टीमेट भी जल्द तैयार होगा

 

 

 

कोरबा।   जिले की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के उद्देश्य से कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने शनिवार को ध्यानचंद चौक से रूमगरा, बालको के बजरंग चौक, रिसदा चौक होते हुए रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा मौके की वास्तविक स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

 

 

 

 

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सीसी सड़क का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

 

 

ढेंगुरनाला–बेलगिरी पुल का भी किया निरीक्षण

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  दुदावत ढेंगुरनाला–बेलगिरी पुल भी पहुंचे, जहां उन्होंने आवागमन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्ग के निर्माण हेतु शीघ्र विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक कार्यों को बिना विलंब आगे बढ़ाया जा सके।

 

विकास कार्यों की होगी नियमित मॉनिटरिंग

 

कलेक्टर के इस पैदल निरीक्षण को प्रशासन की मैदानी निगरानी और जवाबदेही का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नियमित निरीक्षण से निर्माण कार्यों की गति बढ़ेगी, गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और आम नागरिकों को समय पर बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 

जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

 

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक बनने वाली यह सड़क कोरबा शहर, बालको क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों के बीच आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज बनाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क
“सच के साथ एक कदम आगे”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button