राज्य समाचार

हवा भरते वक्त फटा टायर, 15 फीट उछला युवक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Spread the love

चकरभाठा । चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जेसीबी मशीन के पंचर टायर में हवा भरने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ा 18 वर्षीय हेल्पर उमाकांत कौशिक करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछल गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निर्माण स्थल पर जेसीबी के टायर की मरम्मत का कार्य चल रहा था।

पंचर बनाने के बाद उसमें हवा भरी जा रही थी, तभी टायर फट गया। हादसे में उमाकांत कौशिक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

जिसमें टायर फटने और हेल्पर के हवा में उछलने का भयावह दृश्य कैद हुआ है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खामी, लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ। इस दर्दनाक घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button