राज्य समाचार

CM साय के कार्यक्रम में बदइंतजामी, मंच से अधिकारियों पर बरसे विधानसभा अध्यक्ष

Spread the love

बेमेतरा। CM विष्णुदेव साय के बेमेतरा आगमन के दौरान स्वागत कार्यक्रम में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ  रमन सिंह नाराज हो गए। कार्यक्रम स्थल पर बैठने और स्वागत की व्यवस्था में हुई लापरवाही पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी सार्वजनिक रूप से व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के काफी समय बाद भी मंच और वीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाई थी। इससे कई जनप्रतिनिधियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

स्थिति को देखकर डॉ. रमन सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 15 वर्षों के मुख्यमंत्री कार्यकाल और लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसी अव्यवस्था पहली बार देखी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी हो जानी चाहिए थीं, लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उचित व्यवस्था नहीं की जा सकी।

डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत भी पीछे की ओर से कराया जा रहा है, जो प्रोटोकॉल और व्यवस्था दोनों के लिहाज से उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरा मंत्रिमंडल और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं, तब भी बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. रमन सिंह ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बनने की चेतावनी भी दी। उनके तेवर देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारी भी सक्रिय हो गए और जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए।

इस घटनाक्रम का वीडियो और चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में भी तेजी से फैल रही है। कार्यक्रम के दौरान हुई इस अव्यवस्था ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि बाद में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कराया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button