राज्य समाचार

एक लाख का इनामी नक्सली हिड़मा मारा गया

Spread the love

सुकमा। डीआरजी की जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। भेज्जी के बीराभट्टी इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में एक लाख का इनामी नक्सली मड़कम हिड़मा मारा गया। मारे गए नक्सली हिड़मा की पहचान आरपीसी अध्यक्ष के रूप में हुई है। मौके से दो देसी हथियार भी जब्त की गई है। एसपी शलभ ने इस घटना की पुष्टि की है।
एसपी के मुताबिक सर्चिंग पर निकली डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने फायर कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों के बीच कई राउंड की फायरिंग के बाद फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी मौके से भागने में कामयाब रहे। इस दौरान फायरिंग में एक नक्सली मारा गया। घटनास्थल से दो हथियार के साथ नक्सलियों के सामान बरामद हुए हैं। मारा गया नक्सली मड़कम हिड़मा आरपीसी अध्यक्ष था। हिड़मा कई बड़ी वारदातों मेें शामिल था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button