राज्य समाचार
उद्योग मंत्री शनिवार 9 मई को निगम के दर्री व सर्वमंगला जोन की लेंगे समीक्षा बैठक

कोरबा – प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शनिवार 09 मई को अपरांह 03 बजे नगर पालिक निगम केारबा के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एम.आई.सी.कक्ष में निगम के दर्री जोन एवं सर्वमंगला जोन के विकास व निर्माण कार्यो व अन्य विभागीय कार्यो की वार्डवार समीक्षा करेंगे।
समीक्षा बैठक में महापौर संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित संबंधित वार्ड के पार्षद अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। यहाॅं उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन निगम के विकास कार्यो की कार्यप्रगति की लगातार जोन व वार्डवार समीक्षा कर रहे हैं, विगत दिनों कोरबा व टी.पी.नगर जोन के कार्यो की समीक्षा उनके द्वारा की गई थी।