सीलबंद शराब की बोतल में कीड़ा, गुणवत्ता जांच पर उठे सवाल

लोरमी । मुंगेली जिले के लोरमी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान से खरीदी गई सीलबंद बोतल के अंदर कीड़ा मिला। इस घटना ने न सिर्फ शराब की गुणवत्ता, बल्कि पूरे सिस्टम की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक शादी समारोह के लिए अंग्रेजी शराब के दो पव्वे लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसने लाल रंग की सील पैक बोतल को गौर से देखा, तो अंदर कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर वह दंग रह गया और आसपास मौजूद लोगों में भी नाराजगी फैल गई।
गुणवत्ता जांच पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीलबंद बोतलों में इस तरह की गंदगी मिल रही है, तो गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजिमी है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन की चुप्पी
घटना के बाद अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे लोगों में असंतोष और बढ़ गया है।
यह मामला सरकारी शराब दुकानों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
Live Cricket Info