राज्य समाचार

नहर में डूबने से युवक की मौत

Spread the love

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में एक युवक की रॉक गार्डन बोतल्दा में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतक सचिन कुमार साह (20) बिहार का रहने वाला था और कुछ समय से रायगढ़ के जूटमिल इलाके में अपने जीजा के साथ रह रहा था। वह एक प्राइवेट नौकरी भी करता था।

शुक्रवार सुबह वह 8-10 दोस्तों के साथ बाइक से पिकनिक के लिए 45 किमी दूर​​​​​ बोतल्दा रॉक गार्डन गया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद जब दोस्तों ने देखा तो वह नजर नहीं आया, काफी खोजबीन के बाद पानी में उसकी लाश मिली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button