राज्य समाचार

घुमंतु पशुओं के सड़कों पर विचरण में लगाए रोकथाम

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोंडागांव । सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने घुमंतु पशुओं को सड़कों में आने से रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के सड़कों पर आने की स्थिति में तुरंत हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने घुमंतु पशुओं को गौशाला एवं कांजी हाउसों में रखने तथा पशुपालकों को जागरुक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर मदिरापान कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में रोशनी की व्यवस्था करने तथा ब्लैक स्पॉट में दुघर्टनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही दुर्घटना की स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button