
कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस बार मामला अस्पताल की लैब से जुड़ा है, जहां अचानक फॉल सीलिंग नीचे गिर गई। यह घटना उस स्थान पर हुई है जहां रोजाना लैब टेक्नीशियन बैठकर जांच कार्य करते हैं। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जरा सी देर और… हो सकता था बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे पूरे लैब परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस जगह यह सीलिंग गिरी, वहां आमतौर पर कर्मचारी बैठकर काम करते हैं। यदि उस समय कोई कर्मचारी मौजूद होता, तो गंभीर चोट या जान का खतरा भी हो सकता था।
सुरक्षा पर सवाल : अस्पताल में कितना सुरक्षित है स्टाफ और मरीज ?
इस घटना के बाद अस्पताल की संरचनात्मक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस जगह रोज कर्मचारी काम करते हैं, वहां इस तरह से छत का गिरना सीधे तौर पर लापरवाही की ओर इशारा करता है।
मेंटेनेंस में लापरवाही या निर्माण में गड़बड़ी ?
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह घटना मेंटेनेंस की अनदेखी का परिणाम है या फिर निर्माण कार्य में ही कोई खामी थी। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर मानी जाती हैं।
जिम्मेदार कौन ? कार्रवाई कब ?
अब देखना यह होगा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय होती है या नहीं और क्या संबंधित अधिकारियों या एजेंसी पर कोई कार्रवाई की जाती है। फिलहाल इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
Live Cricket Info

