14/04/2026

मियाद खत्म ! आज टूटेगी अवैध बाउंड्रीवाल या होगा समझौता ? बालको मामले में कार्रवाई पर सबकी नजर, धन्नजय मिश्रा के बयान के बाद गरमाया मौहाल का… क्या कानून के हिसाब से होगी कार्रवाई ?

0
IMG-20260414-WA0096

कोरबा। बालको-वेदांता की विवादित बाउंड्रीवाल को लेकर आज का दिन निर्णायक माना जा रहा है। नगर पालिक निगम द्वारा दी गई समय सीमा पूरी हो चुकी है और ऐसे में आज कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार निगम की टीम तैयार है और किसी भी समय मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है कि पूरी बाउंड्रीवाल पर कार्रवाई होगी या केवल कुछ हिस्सों तक सीमित रहेगी।

सूत्रों के हवाले से धन्नजय मिश्रा का नाम चर्चा में

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में धन्नजय मिश्रा का नाम भी चर्चा में है। सूत्र बताते है, सीईओ से ज़्यादा पावरफुल बताने वाले धनंजय मिश्रा ने कल पूरे इलाके की अवैध बाउंड्री वाल का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि अंदरूनी स्तर पर यह बात कही जा रही है कि कार्रवाई को लेकर कुछ “चिन्हांकित हिस्सों” तक सीमित रखने की कोशिश हो सकती है, ताकि मामला शांत भी हो जाए और औपचारिक कार्रवाई भी दिखे।

हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से ऐसी चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं।

कार्रवाई पर सवाल—कितनी सख्ती, कितना समझौता ?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ होगी या फिर सीमित दायरे में रखी जाएगी।

क्योंकि इससे पहले भी नोटिस, चेतावनी और कोर्ट के निर्देश सामने आ चुके हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं दिखा।

कानून के दायरे में होगी कार्रवाई ?

जनता के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कार्रवाई पूरी तरह से कानून के अनुसार होगी या फिर किसी दबाव या समझौते के तहत सीमित कर दी जाएगी।

आज का दिन यह साफ कर देगा कि प्रशासन का रुख कितना सख्त है।

जनता की नजर—आज क्या होगा ?

➡️ क्या पूरी बाउंड्रीवाल हटेगी ?
➡️ या सिर्फ कुछ हिस्सों पर कार्रवाई होगी ?
➡️ क्या इस बार वास्तव में सख्ती दिखाई जाएगी ?

फिलहाल, कोरबा में एक ही चर्चा—आज दीवार गिरेगी या फिर मामला फिर टल जाएगा ?

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News