राज्य समाचार

किसान के बाड़े में लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर खाक

Spread the love

 

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर और एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार खेरुद गांव निवासी किसान राजेश यदु के बाड़े में रात के समय अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण और परिवार के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक तीनों ट्रैक्टर और कार पूरी तरह जल चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button