राज्य समाचार

पत्रकारिता को शर्मशार करने वाली घटना… तथाकथित पत्रकार द्वारा जलसंसाधन विभाग, रामपुर स्थित शासकीय आवास HPT H-5 में ताला तोड़कर आपराधिक घुसपैठ, व्यापक तोड़फोड़ एवं लाखों रुपये की शासकीय संपत्ति की खुली चोरी

जी हां आप सही पढ़ रहे हैं

कोरबा-   कोरबामें पत्रकारिता को शर्मशार किया गया देश के चौथे स्तंभ पत्रकार जगत के लिए ये घटना किसी शर्मनाक से कम नहीं
आस पास के रहवासियों द्वारा व सुत्र बतते है की

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह अत्यंत गंभीर, शर्मनाक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाला मामला है कि जलसंसाधन विभाग, रामपुर स्थित शासकीय आवास क्रमांक HPT H-5 में एक तथाकथित पत्रकार गया नाथ मौर्य द्वारा सुनियोजित तरीके से शासकीय ताला तोड़कर जबरन प्रवेश किया गया और पूरे आवास को व्यवस्थित रूप से तोड़कर तहस-नहस कर दिया गया।

यह कोई सामान्य अतिक्रमण नहीं, बल्कि शासकीय संपत्ति पर खुला आपराधिक हमला है।

 

उक्त आवास विभागीय कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग के नियंत्रण में था।

 

पूर्व में छलपूर्वक कराया गया कथित आबंटन विभागीय जांच उपरांत निरस्त कर दिया गया था तथा मकान को पुनः शासकीय कब्जे में लेकर विधिवत ताला बंद किया गया था।

इसके बावजूद आरोपी द्वारा खुलेआम ताला तोड़कर न केवल अवैध कब्जा किया गया बल्कि किचन, बाथरूम, कमरों, छत एवं समस्त संरचना को योजनाबद्ध तरीके से तोड़ दिया गया।

आरोपी द्वारा मुख्य लोहे का दरवाजा, कमरों के गेट, छत की संरचना, लकड़ी की फाल सीलिंग, अलमारी का राजिम पत्थर, पानी की टंकी, नल-पाइप लाइन, किचन सिंक, बाथरूम की कमोड एवं फिटिंग्स, फर्श की टाइल्स, बिजली के तार, स्विच बोर्ड, शासकीय बिजली मीटर, सर्विस तार सहित स्थायी रूप से लगे शासकीय सामान को उखाड़कर चोरी कर लिया गया। जो सामान तत्काल नहीं ले जाया जा सका, उसे भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अनुमानतः लाखों रुपये की शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया है।

सबसे गंभीर तथ्य यह है कि आरोपी ने स्वयं को पत्रकार बताते हुए बड़ी गाड़ी में दिनदहाड़े उक्त समस्त सामान को सबके सामने लोड कर ले जाया गया।

यह पूरा कृत्य खुलेआम, निर्भीक होकर और प्रशासन को चुनौती देते हुए अंजाम दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार विभाग को पूर्व में सूचना दी गई थी, परंतु संबंधित अधिकारियों की घोर उदासीनता एवं निष्क्रियता के कारण आरोपी के हौसले इतने बुलंद हुए कि उसने शासकीय संपत्ति को लूट का साधन बना लिया।

यह प्रकरण भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के अंतर्गत संज्ञेय अपराध है, जिसमें शासकीय संपत्ति को क्षति पहुँचाना, ताला तोड़कर घुसपैठ, आपराधिक अतिक्रमण, चोरी, शासकीय कार्य में बाधा एवं आपराधिक षड्यंत्र स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

यह केवल संपत्ति की चोरी नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की गरिमा पर सीधा प्रहार है।

साथ ही साथ प्रतिष्ठित पत्रकारों के सम्मान में भी गंभीर चोंट है पत्रकार जगत देश के चौथे स्तंभ है जो सच और अपराधो के विरुद्ध सच को उजागर कर पुरे समाज को जागरूक करते हुए देश व प्रदेश में जनहित में अपना अहम् भूमिका निभाते हैं।

पर कुछ एक पत्रकार जगत के लिए एक बदनुमा दाग भी साबित होते हैं जिसके कारण ऐसी स्थिति निर्मित होती है।

हाल ही में जिला न्यायालय में मुकेश भारती नामक युटुब चैनल चलाने वाले तथाकथित पत्रकार पर महिला बाथरूम में विडियो बनने को लेकर उक्त पत्रकार की वकीलों द्वारा पिटाई करते हुए मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद उसे जेल दाखिल किया गया।

जलसंसाधन विभाग रामपुर में हुई घटना की शिकायत 

संबंधित विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन को भी किया गया है तथा एफ आई आर दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की गई है

अब देखना होगा की जिम्मेदार अधिकारी व जिला प्रशासन इस अती गंभीर मामले में क्या रुख अख्तियार करती है

 

क्या इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी क्षति का विधिवत आंकलन कराया जाएगा ??

चोरी गया शासकीय सामान बरामद किया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी ??

जिनकी लापरवाही से यह दुस्साहस संभव हुआ।

यदि इस गंभीर जनहित एवं शासकीय संपत्ति से जुड़े प्रकरण में कठोर कार्यवाही किया जाता है तो ये आने वाले समय में ऐसे लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक व्यापक सबक होगा।

जिससे कोई भी व्यक्ति विशेष दुबारा ऐसा घटना करने की हिमाकत नहीं कर पायेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button