राज्य समाचार
कोरबा (शहर) मे जिला प्रभारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की नई संगठनात्मक सूची जारी

कमल किशोर चन्द्रा को युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
कोरबा – कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति पर कोरबा जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को लगातार जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस का विशेष फोकस युवाओं पर है और युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा जिले के कई सक्रिय और कर्मठ युवाओं को संगठन में अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति को संगठन विस्तार और युवाओं को आगे लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।