राज्य समाचार

कलिंगा यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की मौत मामले में 3 गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या का लगा आरोप

 

रायपुर । थाना मंदिर हसौद क्षेत्र अंतर्गत गैर इरादतन हत्या के एक प्रकरण में पुलिस ने कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन विदेशी नागरिक छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 22 दिसंबर का है, जब नवा रायपुर सेक्टर-16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग से गिरने के कारण विदेशी छात्र सैमपुर जुदे की मौत हो गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सैमपुर जुदे 22 दिसंबर की शाम करीब 7.10 बजे बिल्डिंग के पास अपने एक साथी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन वहां पहुंचे और मृतक पर अपनी महिला मित्र के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट करने की कोशिश की।

मारपीट के डर से घबराकर सैमपुर जुदे अपने किराए के मकान की सीढ़ियों से होते हुए छत की ओर भागा, जहां तीनों आरोपी भी उसके पीछे पहुंच गए। घबराहट और भय के चलते मृतक छत से नीचे कूद गया। नीचे कंक्रीट रोड होने के कारण उसे सिर, मुंह और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। साथियों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद थाना मंदिर हसौद में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/25 धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

नोउई कुर माजाक पिता कुर माजाक, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर-16 ब्लॉक-31 मकान नंबर 205, नवा रायपुर। स्थायी पता: मुनकी 107, जुबा, दक्षिण सूडान।
सबरी पालीनो उर्फ टोनी पिता पालीनो लुकुडू, उम्र 22 वर्ष, निवासी एचआईजी 02/23 सेक्टर-29 थाना राखी, रायपुर। स्थायी पता: जुबा सिटी, दक्षिण सूडान

मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन पिता ओमर हसन, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेक्टर-29 ब्लॉक-31 मकान नंबर 205, नवा रायपुर। स्थायी पता: डीबी 383, दक्षिण सूडान।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button