राज्य समाचार

मैत्री बाग में सफेद बाघिन की संदिग्ध मौत

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित मैत्री बाग में सफेद बाघिन जया की संदिग्ध मौत हो गई है। अचानक बाघिन की मौत से मैत्रीबाग प्रबंधन भी सकते में है। बताया जा रहा है कि बाघिन जया एक दिन पहले तक ठीक थी और आज अचानक उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने सफेद बाघिन के मौत की पुष्टि की है।

फिलहाल उसका पीएम काराया जा रहा है जिससे कि मौत की वास्तविकता पता की जा सके। बता दें भिलाई के मैत्री बाग को सफेद बाघों के सरंक्षण केन्द्र के रूप में जाना जाता है। यहां कल तक 6 सफेद बाग थे। बाघिन जया की मौत के बाद अब यहां पांच सफेद बाघ बच गए हैं। सफेद बाघिन जया को रायपुर के नंदनवन से एक्सचेंज किया गया था

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले तक पूरी तरह से ठीक होने के बाद अचानक जया की मौत हो गया। बाघिन जया के पेट में इंफेक्शन की बात सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मैत्री बाग प्रबंधन के अनुसार पीएम होने के बाद मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button