राजनीती

मध्यप्रदेश : पूर्व भाजपा विधायक सुनील मिश्रा ने थामा कांग्रेस का दामन

ये नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में आज यहां प्रदेश कांग्रेस कायार्लय में पूर्व विधायक सुनील मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस में वापस आ गए।
वार्ता के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि सुनील मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जबलपुर जिले के सिहोरा से भाजपा नेता खिलाड़ी सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दतिया जिले के सेवड़ा के कुछ नेता भी पार्टी में शामिल हुए।
इसके पहले यहां प्रदेश कांग्रेस कायार्लय में कमलनाथ की उपस्थिति में सीहोर जिले के बुधनी से युवा नेता अजुर्न आर्य, गोटेगांव के पूर्व विधायक शेखर चौधरी और बसपा से चुनाव लड़ चुके बी एम तिवारी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। ये नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button