राज्य समाचार

पलंग से नीचे गिरी बच्ची को उठा रही़ मां की कूलर के करंट में चिपकने से मौत

Spread the love

धमतरी। ढाई साल के नन्हीं बच्ची के साथ सो रही मां की कूलर के करंट में चिपकने से मौत हो गई। घटना नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्र. 10 में शनिवार की रात 10 बजे की है।
परिजनों के मुताबिक मनोज गोस्वामी (25), पत्नी रुपा गोस्वामी (23), ढाई साल की बच्ची कोनिका के साथ कमरे में सो रहा था। रुपा के करीब सो रही मासूम कोनिका नींद में पलंग से नीचे गिर गई।
आवाज आने पर रुपा पलंग से नीचे उतरकर बच्ची को उठा रही थी। इसी दौरान उसका हाथ कूलर से टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर मनोज ने तुरंत स्विच से कूलर का प्लग निकाला। तब तक करंट में चिपकने से रुपा की मौत हो चुकी थी।
मृतका की शादी 18 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसका मायका ग्राम उपरवारा नया रायपुर है। बताया गया है कि बारिश के कारण घर की दीवार पर सीलन आ गई है। इसके कारण करंट फैलने की आशंका है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button