राज्य एव शहर

मुख्यमंत्री निवास में हर बुधवार को जनदर्शन की तर्ज पर भेंट-मुलाकात का होगा आयोजन

3 जुलाई से भेेंट-मुलाकात कार्यक्रम की होगी शुरूआत

रायपुर। प्रदेश के आम नागरिकों की समस्याओं और उनकी मांगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब सीधे रू-ब-रू होंगे । मुख्यमंत्री श्री बघेल अब हर बुधवार को जनदर्शन की तर्ज पर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए जरिए प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर बुधवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। भेंट-मुलाकात की शुरूआत आगामी 3 जुलाई से हो रही है। भेंट-मुलाकात में आम नागरिकों को अपने क्षेत्र की समस्याएं और मांगें सीधे मुख्यमंत्री को बताने का मौका मिलेगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button