राज्य समाचार

सीएम हाउस के सामने नाबालिक युवक की जमकर पिटाई, पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने देखते रहे तमाशा

Spread the love

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात सीएम हाउस के सामने एक नाबलिग युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। वहीं पीडि़त युवक का आरोप है जब उसके साथ मारपीट हो रही थी उस समय मौके पर पुलिस भी मौजूद थी जो मूक दर्शक बनी सब देख रही थी।
घटना के बाद युवक अपने परिजनों के साथ सिविल लाईन थाने पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस से की। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन संजीवनी 108 में काम करती है और रात में उसी को लेने संजीवनी 108 के ऑफि़स जा रहा था।
उसी समय सीएम हाउस के सामने कुछ लोग पुलिस की गाड़ी से उतरे और उसे पीटना चालू कर दिए। घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे जिन्होंने बचाने की पहल तक नहीं की। पीडि़त युवक के पिता ने सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग की है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
पीडि़त के पिता ने बताया कि ष्टरू हाउस के सामने लोगों की पिटाई हो रही है तो दूसरी जगह पब्लिक का क्या हाल होगा। इसका अंदाज़ा रात को हुई इस घटना के बाद आसानी से लगाया जा सकता है पुलिसकर्मियों के पीडिय़ युवक की मदद न करने पर परिजनों में भी आक्रोश है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button