राज्य समाचार

कुएं में गिरा बैल, बचाने उतरे दो ग्रामीणों की जहरीली गैस से मौत

तीन लोग बेहोश

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कुएं में उतरे दो ग्रामीणों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक संकरे कुएं में एक बैल गिर गया। जिसे बचाने के लिए कुछ ग्रामीण कुएं में उतरे थे। तभी जहरीली गैस की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई और तीन लोग बेहोश हो गए।
पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बिना जगत के सक्रिय गहरे कुएं में डूबे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ऑपरेशन की तैयारी कर रही है। सूरजपुर एसपी जीएस जायसवाल, अपर कलेक्टर केपी साय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button