राज्य समाचार

बीजापुर में NIA का छापा: नक्सल गतिविधियों पर कसा शिकंजा, कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

Spread the love

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में NIA ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस की मदद से तड़के 4 बजे शुरू हुई इस छापेमारी में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की भी खबर सामने आई है।

कांकेर में भी NIA की छापेमारी
इसके अलावा, 28 सितंबर को NIA ने कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी छापा मारा था। इस दौरान एक स्थानीय पत्रकार के निवास सहित चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई थी। NIA की इस कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क पर बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

NIA की पिछली कार्रवाई
NIA ने पिछले महीने भी छत्तीसगढ़ में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच के दौरान कांकेर जिले के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, और 39,100 रुपये नकद बरामद किए गए थे।

NIA की इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से नक्सल गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है, और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button