12/04/2026

सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को आदिवासी मामलों के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी

रायपुर। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को जगह मिली है। उन्हें केंद्रीय राज्य आदिवासी मामलों का मंत्रालय दिया गया है। रेणुका सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रही चुकी हैं। वे अनुसूचित जनजाति की तेजतर्रार नेत्री के तौर पर भी जानी जाती हैं। बता दें कि रेणुका सिंह प्रेमनगर से विधायक दो बार निर्वाचित हुई हैं। 2003 से 2005 तक महिला बाल विकासअ मंत्री भी रही हैं। इसके साथ ही वे 2005 से 2013 तक सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी थीं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News