12/04/2026

सरगुजा सांसद रेणुका सिंह बनेगी केंद्र में मंत्री, पीएमओ से आया फोन

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सरगुजा सीट से भाजपा सांसद रेणुका सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सूत्रों को मुताबिक रेणुका सिंह को पीएमओ से कॉल भी आया है और शपथ ग्रहण से पहले उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने चाय पर चर्चा के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि सरगुजा में कांग्रेस के खेलसाय सिंह को हराकर भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने लोकसभा सीट अपने कब्जे में की। रेणुका सिंह लगभग 1 लाख 35 हजार मतों से विजयीं हुई हैं। सरगुजा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव का साख दांव पर लगी हुई थी।
क्षेत्र में तेजतर्रार नेत्री के तौर पर भी जानी जाती हैं
रेणुका सिंह अनुसूचित जनजाति की तेजतर्रार नेत्री के तौर पर भी जानी जाती हैं। 55 वर्षीय श्रीमती रेणुका सिंह प्रेमनगर से विधायक दो बार निर्वाचित हुई हैं। 2003 से 2005 तक महिला बाल विकास मंत्री भी रही हैं। वे 2005 से 2013 तक सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी थीं।
रेणुका सिंह दो बार प्रेम नगर विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक रह चुकी हैं. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने अपने पहले कार्यकाल में रेणुका को महिला और बाल विकास मंत्री बनाया था। हालांकि, साल 2013 के विधान सभा चुनाव में वे प्रेम नगर विधानसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार खेलसाय सिंह से 18 हजार मतों से हार गई थीं। इसके बाद साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया, लेकिन लोकसभा चुनाव में उतारा था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News