राज्य समाचार

तापमान बढकऱ 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार, कहीं, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे

पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एंटी साइक्लोन क्षेत्र बनने से गर्मी बढ़ रही

Spread the love

रायपुर। नौतपा में 45 डिग्री पार करता तापमान स्वस्थ इंसान को भी बीमार कर सकता है। आलम ऐसा है कि सुबह 9 बजे से सूर्य की तपिश के कारण पानी की टंकियां गर्म होने लग जा रही हैं और लोगों को दिनभर उबलते हुए पानी को ही निस्तार के रूप में लाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का तापमान बढकऱ 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही कुछ जगहों में लू चलने की भी अति संभावना है।
मंगलवार को शहर के अधिकतम तापमान में पिछले दिन की अपेक्षा 1 डिग्री की गिरावट के साथ 44.6 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 32.04 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 44.8 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर दुर्ग रहा। साथ ही देर शाम कुछ जगहों में स्थानीय सिस्टम से हुई बारिश से देर शाम गर्म हवाओं से थोड़ी राहत महसूस की गई। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री दुर्ग में और रायपुर में 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह अधिकतम तापमान से 3.1 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। देर रात रायपुर में बारिश भी हुई। अभी मानसून के आने में 10 दिन की देरी है। ऐसे में गर्मी का यह सीजन 15 जून तक रह सकता है।
राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, असम समेत 9 राज्यों में सामान्य बारिश हुई है। यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत 22 राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई हैं। इनमें सात में तो सामान्य से अत्याधिक कम बारिश हुई है। रायपुर समेत मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिन तक पारा 44 से ऊपर ही रहेगा, दोपहर बाद हवा चलने से मिली गर्मी से कुछ राहत : छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में लू के हालात लगातार बने हुए हैं। हालांकि मंगलवार शाम चार बजे के करीब राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। कांकेर के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। नरहरपुर क्षेत्र में ओले भी गिरे। बिलासपुर, महासमुंद और बागबहरा में भी बारिश हुई। इससे लोगों गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर आसमान में चक्रवात बना हुआ है। कांकेर के कई इलाकों में तेज अंधड़, बारिश के साथ गिरे ओले; जगह-जगह पेड़ उखड़े, आम को भी नुकसान : कांकेर/ नरहरपुर 7 कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद 4 बजे आधे घंटे बारिश हुई और ओले भी गिरे। इस दौरान तेज हवा चलने से कई गांवों में पेड़ उखड़ गए। जगह-जगह तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी बंद रही। इलाके में आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।
उसकी वजह से हवा का सर्कुलेशन हो रहा है। उत्तर पश्चिम राजस्थान से गरम हवा आ रही है। हवा के सर्कुलेशन की वजह से गरम हवा के थपेड़े काफी तेज गति से चल रहे हैं।
रायपुर में 13 घंटे 18 मिनट रही सूरज की रोशनी – मंगलवार को रायपुर में सूरज की रोशनी 13 घंटे 18 मिनट तक रही। सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर और सूर्यास्त 6 बजकर 41 मिनट पर हुआ। सूरज अपने प्रचंड रूप में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहा। इस दौरान पारा 44 डिग्री के ऊपर रहा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button