राज्य समाचार
माओवादी गिरफ्तार विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल रहने का आरोप
दंतेवाड़ा । जिले में सुरक्षा बलों ने आज एक हार्डकोर माओवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस माओवादी पर विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल रहने का आरोप है। जीवन नाम के इस माओवादी पर पुलिस ने पांच लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह माओवादी लंबे समय से मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय था। इस पर हत्या, लूट और आगजनी के कई मामले दर्ज हैं। सुरक्षा बलों ने इस माओवादी को दंतेवाड़ा जिला जेल के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि विधायक भीमा मंडावी की हत्या के बाद से पुलिस को इस माओवादी की तलाश थी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now