राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने फोनी से हुए क्षति को देखते हुए मुख्यमंत्री

सहायता कोष से ओड़िशा को 11 करोड़ देने की घोषणा की

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओड़िशा राज्य में आए समुद्री चक्रवाती तूफान फोनी से हुए क्षति को देखते हुए ओड़िशा राज्य की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि फोनी तूफान के उपरांत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओड़िशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पट्नायक से दूरभाष पर चर्चा की थी और ओड़िशा के इस विपदा की कठिन परिस्थितियों में राज्य को हर संभव मदद देने की पेशकश की थी। उन्होंने ओड़िशा की मुख्यमंत्री से यह भी कहा था कि ओड़िशा राज्य के इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य और यहां की जनता ओड़िशा राज्य और वहां की जनता के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button