राज्य समाचार

रायपुर बारात जा रहे विस्टा वाहन का टायर फटा, दूल्हा सहित तीन की मौत, तीन घायल

दूल्हे के वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे, बैतलपुर मोड़ पर हादसा हुआ

Spread the love

बिलासपुर। गुरुवार की शाम को बेमेतरा जिले के बैतलपुर मोड़ पर टायर फटने से बाराती वाहन पलट गया। वाहन में सवार दूल्हा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। सभी घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स से दो घायलों को अपोलो रेफर किया गया।
अकलतरा थाना क्ष्ोत्र के कल्याणपुर निवासी सेवन राम यादव पिता श्याम लाल यादव 25 वर्ष की रायपुर के एक लड़की से शादी लगी थी। गुरुवार की दोपहर करीब 3.3० बजे बराती वाहन कल्याणपुर से रायपुर के लिए निकली। विस्टा वाहन में दूल्हा सेवन राम यादव , संगीता पिता समय लाल यादव 19 वर्ष और गोपेश्वर साहू 2० वर्ष, कमलेश यादव 3० वर्ष, पकरिया निवासी नेहा यादव पिता बलिराम यादव 21 वर्ष और एक अन्य मेहमान सवार थ्ो। गोपेश्वर साहू वाहन चला रहा था। शाम करीब 7.3० बजे बेमेतरा जिले के बैतलपुर के पास पहुंचे थ्ो। बैतलपुर के मोड़ पर वाहन का टायर अचानक फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर लगातार तीन बार पलट गया। गाड़ी के नीचे दबने से दूल्हा सेवन राम, संगीता, गोपेश्वर की मौत हो गई। वहीं कमलेश, नेह, एक अन्य मेहमान को गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मोह थाना चौकी को फोन करके सूचना दी। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची। वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था की। एक एंबुलेंस में तीनों घायलों को व दूसरे एंबुलेंस में तीनों मृतकों को सिम्स लेकर पहुंचे। दो घायलों की स्थिति गंभीर थी। सिम्स के केजुअल्टी वार्ड के डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों घायलों को अपोलो हास्पिटल रेफर कर दिया। घायल नेहा का इलाज केजुअल्टी वार्ड में चल रहा है। उसकी हालत सामान्य है। गाना सुनते वाहन चला रहा था चालक


दूल्हा के वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थ्ो। वाहन चालक गोपेश्वर तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। वाहन में बैठे दूल्हा के रिश्तेदारों ने गाना चालू करने के लिए कह। फिर चालक ने गाना चालू कर दिया। गाना सभी गाना-सुनते सुनते जा रहे थ्ो। इसी बीच हादसा हो गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button