12/04/2026

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में लगी आग, हुआ भारी नुकसान

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के गोरेगांव (मुंबई) स्थित गोदाम में कल बीती रात अचनाक भीषण आग लग गई। इस आग में कई सारी जरूरी चीजें जलकर खाक हो गईं। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां आग को काबू करने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मा प्रोड्क्शन के गोडाउन में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद तीसरे फ्लोर तक आग तेजी से फैल गई। ये लेवल 3 फायर थी जिसमें बिल्डिंग को काफी नुक्सान हुआ। घटना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस आग में धर्मा प्रोडक्शन्स की कई जरूरी किताबें और रंग मंच के लिए जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। अधिकारीयों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि ये एक केमिकल गोदाम होने के चलते आग और भी तेजी से फैल गई। राहतकार्य में जुटा दमकल का एक अधिकारी इसमें जख्मी भी हो गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े प्रोडक्शन कंपनी की संपत्ति इस तरह से आग में जलकर खाक हुई है। कुछ ही समय पहले कपूर खानदान के मुंबई स्थित नामचीन स्टूडियो आरके स्टूडियो में भी इसी तरह की आग लगी थी जिसमें स्टूडियो का काफी नुक्सान हुआ और कई जरूरी वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News