मनोरंजन

आज हैं मशहूर अभिनेत्री रम्भा का जन्मदिन, जानें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कैसा रहा उनका सफरनामा

Spread the love

मुंबई: 90 के दशक की बेहतरीन फिल्में ‘जुड़वां’ और ‘घरवाली बाहरवाली’ तो आपको याद होगी। इसमें एक्ट्रेस रंभा ने अपनी अदायगी से दिल जीत लिया था। (Happy Birthday Rambha Unknown Facts) जहां ‘जुड़वां’ में सलमान खान के साथ जोड़ी खूब बनी थी वहीं, अनिल कपूर और रवीना टंडन के साथ एक्ट्रेस को सौतन के रोल में ‘घरवाली बाहरवाली’ खूब पसंद किया गया था। रंभा हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी, बंगाली, तमिल और तेलुगू में भी काम कर चुकी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम उनके बारे में बात क्यों कर रहे हैं? दरअसल, एक्ट्रेस आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस रंभा आज 47 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 5 जून, 1976 को विजयवाड़ा में हुआ था। कभी उन्होंने गोविंदा की बाहरवाली बनकर फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ तो कभी अनिल कपूर की बाहरवाली बनकर फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली’ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। (Happy Birthday Rambha Unknown Facts) उन्होंने भोजपुरी में रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ खूब रोमांस किया है। आज वो भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन फैंस के दिल पर वो अब भी राज करती हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री

हिंदी से लेकर साउथ और भोजपुरी तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस रंभा ने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी थी। वो अपनी निजी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। उन्होंने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर बात नहीं की है। साल 2010 में एक्ट्रेस का करियर पीक पर था तभी उन्होंने श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से शादी कर ली थी। (Happy Birthday Rambha Unknown Facts) इसके बाद रंभा ने इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया।

शादी के दो साल बाद आई थी तलाक की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रंभा शादी के बाद उन दिनों चर्चा में आई थीं, जब शादी को दो साल ही बीते थे और उनकी तलाक की खबरों ने फैंस के होश उड़ा दिए थे। पति से रिश्ते में आई दरार को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच सब ठीक हो गया था और आज वो साथ में खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button