मनोरंजन

‘कुली नं.1’ रीमेक में नजर आ सकते हैं गोविंदा! वरुण धवन-सारा खान की बनेंगी जोड़ी

बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा और करिश्मा कपूर की हिट फिल्म कुली नंबर -1 फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी सामने आई है। खबर है कि डेविड धवन अपनी क्लासिक कॉमिडी ‘कुली नंबर वन’ का रीमेक बनाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि फिल्म के रीमेक में डेविड वरुण धवन और सारा अली खान को लीड रोल में लेंगे। चर्चा है कि 24 अप्रैल को वरुण धवन के बर्थडे के मौके पर वह इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। खबर ये भी है इस बात की घोषणा खुद गोविंदा कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मौके पर वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल समेत पूरा धवन परिवार साथ दिखाई देगा। इस मौके पर खुद गोविंदा की मौजूदगी भी देखी जा सकती है। खबर यह भी है कि इस फिल्म में दो ऑरिजनल गानों को शामिल किया जाएगा। फैन्स को एक बार फिर से ‘हुस्न है सुहाना’ और ‘मैं तो रस्ते से जा रहा था’ का जादू देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबित गोविंदा वरूण को कुछ टिप्स भी देने वाले हैं। वहीं वरुण धवन इस रिमेक के आधिकारिक घोषणा के दिन गोविंदा के कुली की लुक में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि डेविड धवन और गोविंदा के बीच किसी पर्सनल बात को लेकर काफी मनमुटाव था, जिसे लेकर गोविंदा डेविड से नाराज चल रहे थे। अब खबर है कि गोविंदा शायद पुरानी बातों को भूल कर एक बार फिर डेविड के साथ खड़े होने का मन बना लिया। अगर यह खबर सच साबित होती है तो वाकई में यह कुली नंबर -1 फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button