11/04/2026

कांग्रेस ‘चोर मचाए शोर’ कहावत चरितार्थ कर रही: सुशील मोदी

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राफेल सौदे में सुप्रीम कोर्ट, सीएजी और फ्रांस सरकार के क्लीन चिट के बावजूद नरेन्द्र मोदी को ‘चौकीदार चोर है’ कहने वाली कांग्रेस के दस वर्षोँ के कार्यकाल में घोटालों की झड़ी लगी रही। टूजी स्पैक्ट्रम, कोलगेट, आदर्श हाउसिंग, रेलवे जैसे पौने दो लाख करोड़ के घोटाले का दाग जिस कांग्रेस के दामन पर लगा है वह आज ‘चोर मचाए शोर’ वाली कहावत चरितार्थ कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दस वर्षोँ तक दलाली की मोटी रकम के लिए राफेल सौदे को लटका कर रखने वाली कांग्रेस की कोशिश फ्रांस के साथ हुए इस सौदे को रद्द कराने की रही है, ताकि दूसरे आर्म्स डीलरों से वह कमीशन खा सके। अब तक आगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर से लेकर प्रत्येक रक्षा सौदे में दलाली खाने वाली कांग्रेस को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि बिना दलाली के राफेल का सौदा कैसे हो गया?
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘चोर’ कहने वाले राहुल गांधी और उनकी पार्टी को सजा देने के लिए जनता मन बना चुकी है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने सेना को आधुनिक हथियार, तोप, गोले, बुलेट प्रूफ जैकेट जैसे जरूरी सैन्य सामान भी क्यों नहीं उपलब्ध कराए? सेना को कमजोर बना कर रखना।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News