राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कोरबा: एक लाख रुपए के स्थान पर अब देने होंगे डेढ़ लाख, चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने सुनाया फैसला,, साथ ही तीन महीने का कारावास की सजा मिली आरोप संतोष कुर्रे को,,,

कोरबा: चेक बाउंस के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा बृजेश राय ने सजा सुनाते हुए आरोपी संतोष कुर्रे को 3 माह साधारण कारावास दिया है। वही फरियादी को 150000 प्रतिकर प्रदान करने को कहा है।

अब्दुल सुल्तान और संतोष कुर्रे की पुरानी जान पहचान थी। इसी जान पहचान का फायदा उठाकर संतोष कुर्रे ने अब्दुल सुल्तान से वर्ष 2015 में पेट्रोल पंप के लिए ₹1लाख रूपये मांगे थे।। जिस पर भरोसा करते हुए अब्दुल सुल्तान ने संतोष कुर्रे को 1 लाख रुपए का भुगतान चेक के माध्यम से कर दिया था। संतोष ने कुछ समय बाद पैसे लौटाने की बात कही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तब अब्दुल सुल्तान ने संतोष कुर्रे से अपने पैसों की मांग की। जिस पर आरोपी संतोष कुर्रे ने 6 जुलाई 2016 को इलाहाबाद बैंक का एक चेक अब्दुल सुल्तान को भुगतान हेतु दिया था। जिसे बैंक में जमा करने पर राशि के अपर्याप्त होने पर चेक बाउंस हो गया । कई बार पैसों की मांग करने के बाद भी जब संतोष कुर्रे ना नुकुर करता रहा तब अब्दुल सुल्तान ने न्यायालय की शरण ली। जिस पर न्यायालय ने फैसला सुना दिया है।

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button