छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चुनाव संम्पन्न कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता करेंगे अन्य राज्यों में प्रचार

मुख्यमंत्री 17 मई तक चुनावी दौरे पर रहेंगे

Spread the love
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव निपटने के बाद दिग्गज कांग्रेस और भाजपा नेता अन्य प्रदेशों में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए निकल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद अब मध्यप्रदेश, यूपी और झारखंड में प्रचार की जिम्मेदारी निभाएंगे। सीएम भूपेश बघेल बुधवार से 17 मई तक चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रचार के लिए अमेठी जाएंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गोरखपुर और बृजमोहन अग्रवाल लखनऊ में प्रचार करने जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद दिल्ली गये थे वहां से वे मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में चुनाव प्रचार करने गये। वे 25 अप्रैल को भी जबलपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में भी चुनाव प्रचार करने जायेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री बघेल की अमेठी, रायबरेली, बारबंकी सहित पूर्वी उत्तरप्रदेश के अनेक लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम बनाया गया है।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को रायबरेली में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। श्री चौबे वहां चुनाव प्रचार खत्म होने तक रहेंगे। रायबरेली से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ओडिशा में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। वे ओडिशा के प्रभारी भी हैं। वे ओडिशा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी प्रचार के लिए जाएंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य है। ताम्रध्वज साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार में भी प्रचार के लिए बुलाया गया है। मंत्री कवासी लखमा का भी उ.प्र. एवं अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम बन रहा है। वन मंत्री मो. अकबर रायबरेली सहित उत्तरप्रदेश के अनेक लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करने जायेंगे। इसके अलावा बिलासपुर विधायक शैलेश पांड़े भी रायबरेली में प्रचार करेंगे। नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बारंबकी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के दूसरे नेता और मंत्रीगण देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार करने जायेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश पदाधिकारियों को भी अलग-अलग राज्यों में प्रचार के लिए जाएंगे और वे प्रचार खत्म होने तक वहां रहेंगे।
रमन सिंह गोरखपुर और बूजमोहन लखनऊ लाएंगे
भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर समेत कुल पांच प्रमुख नेताओं को लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के प्रचार का जिम्मा दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। उन्हें तत्काल लखनऊ पहुंचकर चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए कहा गया है। लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। लखनऊ में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। यहां अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को एक-एक विधानसभा का प्रभार दिया गया है। सभी नेता को एक-दो दिन के भीतर लखनऊ जाएंगे और वहां प्रचार खत्म होने तक रहेंगे। दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गोरखपुर में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वहां वे पार्टी प्रत्याशी रवि किशन के लिए वोट मांगेंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button