मनोरंजन

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन ही कमा लिए इतने करोड़

Spread the love

आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘कलंक’ बुधवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिक्स रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म ने धमाल ही मचा दिया है। दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में 21.60 करोड़ की कमाई कर ली है।
इसके साथ ही कलंक इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। देखें इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट-
बता दें कि ये फिल्म भारत में 4000 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। वहीं वल्डवाइड फिल्म 5300 में रिलीज हुई है।
बता दें कि फिल्म में करण जौहर ने बहुत ही खूबसूरती से 1940 की लवस्टोरी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अभी तक कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और इनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया भी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button