राज्य समाचार

विश्व शांति विश्व पदयात्रा पहुंची जगदलपुर, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश

जगदलपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। गिनीज बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक श्डेंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्सश् टीम अपनी विश्वशांति विश्वपदयात्रा के तहत छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता अभियान चला रही है। टीम के चार प्रमुख सदस्य, श्री अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंदा नंद इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को कवर करने के उद्देश्य से शुरू हुई इस यात्रा ने अब तक राज्य के 10 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है और अब वे जगदलपुर पहुँच चुके हैं। उन्होंने जगदलपुर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य तौर पर उपयोग कर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह विश्व पदयात्रा भारत सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इन योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत और मतदाता जागरूकता शामिल हैं। जगदलपुर में यह टीम जगदलपुर में 25 और 26 सितम्बर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी, जहाँ वे स्कूलो, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

यह यात्रा 45 साल पहले 30 जुलाई 1980 को अवध बिहारी लाल द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक व्यक्तिगत त्रासदी के बाद शुरू की गई थी। उस समय आई भयंकर बाढ़ में उन्होंने अपना परिवार खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना जीवन इन सामाजिक उद्देश्यों को समर्पित कर दिया।

 

इस यात्रा के दौरान टीम ने विश्व के 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की है और 14 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। इस मिशन के दौरान टीम के एक साथी ने अपनी शहादत भी दी है। टीम ने अब तक देश के लगभग 600 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है और अब छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में अपना महत्वपूर्ण अभियान चला रही है, जहाँ वे लोगों को इन जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button