राज्य समाचार

दुर्ग : पटाखा फैक्ट्री में हुआ हादसा

Spread the love

दुर्ग। एक पटाखा फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से वहां फुलझड़ी बनाने का काम कर रही 4 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। झुलसी हुई चारों महिलाओ को तत्काल 112 की मदद से जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिन्हें हायर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना दुर्ग के अंजोरा चौकी की है, जहां महमरा के नगपुरा मार्ग पर स्थित रजा फायर वर्क्स की फटाका फेक्ट्री और गोडाऊन में अचानक आग लगने से काम कर रही 4 महिलाएं आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। चारो घायल महिलाएं राही निषाद,गणेश्वरी निषाद,दुर्गी निषाद,मति निषाद जो कि ग्राम महमरा की ही रहने वाली है। फैक्ट्री में लगी आग पर 2 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के छोटे-छोटे कमरों में फटाका बनाने बारूद भरा हुआ है। इनमें से ही एक कमरे में चारो महिलाएं फटाका बनाने बारूद को कूटने का काम कर रही थी। बारूद कूटते वक्त उसमे चिंगारी निकली जिससे धमाके के साथ ही भयानक आग लग गई। आग लगने से काम कर रही चारो महिलाएं झुलस गयी है। आग लगा देख आसपास के ग्रामीणों ने चारों महिलाओ को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी, जिससे तत्काल मौके पर 2 पुलिस की 112 वाहन पहुच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button