September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 1500 मीटर दौड़ में सुखदेव ने जीता स्वर्ण पदक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

महासमुन्द (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त फॉर्चून फाउण्डेशन समाज सेवी संस्था प्रेतनडीह, सरायपाली द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर, बागबाहरा खुर्द की पूर्व छात्र सुखदेव ने कांतिराव एथलेटिक्स स्टेडियम बेंगलूरु कर्नाटका में 11 से 12 जुलाई 2025 तक आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 1500 मीटर दौड़ में 4.36 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर एक और उपलब्धि हासिल किया।

प्रशिक्षक निरंजन साहू ने बताया कि नेत्रहीन फॉर्चून फाउंडेशन करमापटपर बागबाहरखुर्द में रहकर एथलेटिक्स का अभ्यास करते हुए यह उपलब्धि हासिल किया। वर्तमान में सुखदेव केंवट भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बेंगलूरु में नियमित अभ्यास कर रहा हैं। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 न्यू दिल्ली में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। सुखदेव ने 23 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।

सुखदेव के अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ एस आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, निरंजन साहू, पेट्रोन सदस्य राज्य पैरा एथलेटिक्स संघ आर सी मिश्रा, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद सचिव तोरण यादव ने बधाई दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close