राज्य एव शहर

कलेक्टर के निर्देश पर गट्टिकोना में ट्रैक्टर से पहुंचाया गया तीन माह का राशन

सुदूर ग्राम में पहाड़ी कोरवा परिवारों को घर पहुंच सेवा से मिली बड़ी राहत

अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य सुदूर ग्रामों में पीडीएस राशन वितरण को सुलभ और सुचारु बनाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत कोट का दूरस्थ वनांचल आश्रित ग्राम गट्टिकोना  में ट्रैक्टर के माध्यम से तीन माह का राशन पहुंचाया गया, जिससे 19 पहाड़ी कोरवा परिवारों को राहत मिली है।

विगत दिनों कलेक्टर विलास भोसकर ने गट्टिकोना का दौरा किया था। इस दौरान पहाड़ी कोरवा समुदाय ने कलेक्टर को राशन लाने-ले जाने में हो रही परेशानियों से अवगत कराया था।ग्रामीणों की इस वास्तविक समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य विभाग को ट्रैक्टर या अन्य उपयुक्त साधन से ग्राम तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में विभाग द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से तीन माह (जून, जुलाई, अगस्त) का राशन गट्टिकोना पहुंचाया गया।

इस वितरण प्रक्रिया में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को चावल, चना, शक्कर एवं नमक सहित सभी आवश्यक खाद्य सामग्री को पहुंचाया गया। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में पात्र हितग्राहियों को तीन माह का पीडीएस राशन एकमुश्त प्रदान किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ ग्रामों में राशन पहुंचाए जा रहे हैं।

प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता से पहाड़ी कोरवा परिवारों ने राहत महसूस की, उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। वहीं विभागीय अधिकारी भी शेष हितग्राहियों तक जल्द से जल्द राशन वितरण सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button