राज्य एव शहर

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में मानसून ने जोर पकड़ लिया है, जिससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से झमाझम बारिश ने मौसम को तो सुहाना बना दिया, लेकिन उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है।

अगले 24 घंटे भारी, बिजली-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है।

तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी
मेघ गर्जन के समय पेड़ के नीचे खड़े न हों
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग न करें
सुरक्षित स्थान न मिलने पर उखड़ू बैठें
किसान खुले में रखे कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें

रायपुर सबसे गर्म, लेकिन राहत की बारिश
रायपुर में आज 37.7°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अन्य तापमान:
माना एयरपोर्ट: 36.5°C
बिलासपुर: 37.0°C
पेण्ड्रारोड: 36.2°C
अम्बिकापुर: 34.0°C
जगदलपुर: 32.2°C

अगले 4 दिन बारिश में थोड़ी राहत, तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 31 मई के बाद चार दिनों तक बारिश की तीव्रता घटेगी और तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश बनी रह सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता ने मौसम को राहत जरूर दी है, लेकिन आने वाले 24 घंटे खतरनाक हो सकते हैं। मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेने और सुरक्षा उपाय अपनाने की जरूरत है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button