खेल

अब्बास के कमाल से पाक की ऑस्ट्रेलिया पर सबसे बड़ी जीत

Spread the love

तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के 10 विकेट के कारनामे से पाकिस्तान ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 373 रन के विशाल अंतर से हराकर रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही 2 मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
अब्बास ने 62 रन देकर 5 विकेट लिये और इस तरह से उन्होंने मैच में 95 रन देकर 10 विकेट लिये। उन्हें मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के पास उनकी सटीक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था और उसकी टीम 538 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन लंच के कुछ देर बाद 164 रन पर ढेर हो गयी।
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 282 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 145 रन पर समेट दिया था। पाकिस्तानी टीम ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 400 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।
ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण का सामना नहीं कर पाया। उसकी तरफ से 4 बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें मार्नस लाहबूशेन ने 43, ट्रेविस हेड ने 36, आरोन फिंच ने 31 और मिशेल स्टार्क ने 28 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से अब्बास के अलावा लेग स्पिनर यासिर शाह ने 45 रन देकर 3 विकेट लिये।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button