राज्य समाचार

खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक मासूम की मौत, 3 लोग घायल

22.05.22, बालोद. डौंडी विकास खण्ड के बीटाल गांव के रहने वाला एक परिवारिक किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरन मनकुवर चौक के पास उनकी कार एक खड़ी ट्रक से जा टकराई. जिसमें 10 साल के मासूम की मौत हो गई. साथ ही मासूम की मां समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कार में कुल 5 लोग सवार थे. घायलों को दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर कर दिया गया है.

डौंडी थाने से मिली सूचना के अनुसार कार क्रमांक cg 24 p 2138 भानुप्रतापपुर की तरफ से किसी वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही थी. उसी दरमियान कार अनियंत्रित होकर मनकुवर चौक के पास पटेल ढाबा के आगे खड़ी ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में मासूम विकास कोरेटी पिता संकुर कोरेटी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता CRPF के जवान हैं. जो अभी ड्यूटी पर हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार सवार 5 लोगों में अभी भी 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिनका प्राथमिक उपचार दल्लीराजहरा में कराने के बाद उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पूरे मामले में डौंडी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button