राज्य समाचार

सहकारी बैंक बतौली पहुंचे कलेक्टर, बुजुर्ग महिला किसान से की चर्चा

Spread the love

अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला सहकारी बैंक बतौली के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोसकर ने कतार में खड़ी बुजुर्ग किसान महिला फूलमनी से आत्मीयता से संवाद किया। कलेक्टर ने मुस्कराते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा कि रुपए निकालने में कोई परेशानी तो नहीं होती, इस पर फूलमनी ने सहज भाव से उत्तर दिया कि नहीं कलेक्टर बाबू, अब तो आसानी से पैसा मिल जाता है। रुपए मिलने के बाद उन्होंने कलेक्टर की ओर पैसे बढ़ाते हुए कहा कि आप ही गिन दो ना कलेक्टर बाबू। इस क्षण ने माहौल को इंसानी जज़्बातों से भर दिया और वहां मौजूद लोग भी मुस्करा उठे।

वहीं कलेक्टर ने बैंक प्रबंधक से बैंकिंग कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा आम जनता को बैंकिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने बैंक में उपस्थित ग्राहकों से बातचीत कर बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने देखा कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही कतारबद्ध होकर अपने बैंकिंग कार्यों को शांतिपूर्वक संपन्न कर रहे हैं। उन्होंने इस व्यवस्था की सराहना की और बैंक अधिकारियों को इसे बनाए रखने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैंक परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राहकों को सभी मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। इस दौरान एसडीएम नीरज कौशिक,तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button