15/04/2026

बिलासपुर में डीजे से गिरा मकान का छज्जा, एक की मौत

0

बिलासपुर.(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  मस्तूरी थाना क्षेत्र में बीती रात डीजे एक मकान का छज्जा गिर गया, इस हादसे में घायल 5 लोगों में से एक 11 वर्षीय बच्चे की आज मौत हो गई. मृतक का नाम प्रशांत केवट था. प्रशांत समेत पांचों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. वहीं 3 बच्चों समेत 4 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और डीजे संचालक की तलाश में जुटी हुई है. पूरी घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा का है. जानकारी के अनुसार, बीते दिन हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी, जो रात करीब 8:30 बजे केंवटपारा पहुंची. इसी दौरान तो डीजे से वहां स्थित टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक गिर गया. इस दौरान शोभायात्रा देखने खड़े 4 मासूम समेत 5 लोग हादसे की चपेट में आ गए.

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News