राज्य समाचार

राज्यपाल डेका पहुंचे मैनपाट, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने किया स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया उल्टा पानी पर्यटन स्थल का निरीक्षण

अम्बिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे, जहां संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम फागेश सिन्हा, नीरज कौशिक सहित पुलिस विभाग एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक  नजारे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात, उन्होंने मेहता प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

गौरतलब है कि राज्यपाल 28 मार्च को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण करेंगे और अम्बिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, राज्यपाल डेका एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे।अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button