June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरबा जिले के प्रमुख आस्था का केंद्र प्राचीन सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित रानी गुफा के अस्तित्व को बचाने के लिए श्रम सेवा भू विस्थापित कामगार संगठन ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि रानी गुफा के मुहाने के पास रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे गुफा को मिट्टी से पाट दिया गया है।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि रानी गुफा काफी पुरानी है और इसका प्रवेश द्वारा रानीमहल अर्थात कमला नेहरू कॉलेज के अंदर स्थित है। उन्होंने कहा कि रानी महल को राजघराने के रानी धनराज कुंवर के द्वारा सन 1971 मे दान कर दिया गया था, जिसे शिक्षण संस्थान के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया गया है।

श्रम सेवा कामगार संगठन के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने कई बार पत्राचार कर रानी गुफा के जिर्णोद्वार और सुरक्षा की मांग की है, लेकिन अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। इसी के विरोध में संगठन द्वारा 18 मार्च को घंटाघर से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

संगठन ने सर्व हिंदू धर्म रक्षक से आवाहन किया है कि वे अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कर प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा करने कलेक्टर कार्यालय घेराव में शामिल हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close