राज्य समाचार

स्टार एयरलाइंस ने शुरू की रायपुर से झारसगुड़ा-हैदराबाद के लिए फ्लाइट

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं। स्टार एयरलाइंस ने रायपुर को झारसुगुड़ा और हैदराबाद से जोड़ते हुए अपनी सेवाएं शुरू की है।

कंपनी का मानना है कि, भारत सरकार की रीजनल कनेक्टीविटि योजना के तहत हवाई यात्रा को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने और एविएशन उद्योग को बढ़ावा देने का उद्देश्य पूरा होगा। इसी योजना के तहत स्टार एयर ने रायपुर को नए गंतव्यों से जोड़ा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करना
स्टार एयर के सीईओ कैप्टन सिमरन सिंह तिवाना ने कहा हम दूसरे शहरों को हवाई मार्ग के जरिए रायपुर से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रायपुर- झारसुगुड़ा- हैदराबाद कनेक्शन न सिर्फ यात्रा का विकल्प होगा बल्कि यह इन शहरों में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button