राज्य समाचार

कोरबा के शातिर चोर को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

1.50 लाख का सामान बरामद

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहापारा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोरबा जिले के शातिर चोर ओमप्रकाश मानिकपुरी को गिरफ्तार कर करीब 1.50 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया चोर
थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर थे, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। संदेह के आधार पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश मानिकपुरी (निवासी थाना बाकी मोगरा, जिला कोरबा) बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह कुसमुंडा थाना क्षेत्र (कोरबा) में चोरी कर रायपुर चोरी का सामान बेचने आया था।

चोरी का माल बरामद
आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नकदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया, जिसकी कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद सामान की सूची इस प्रकार है:

सोने के आभूषण:
1 नेकलेस, 1 जोड़ी झुमके, 1 जोड़ी बाली, 1 आर्टिफिशियल अंगूठी, 1 मांग टीका, 1 लॉकेट माला (8 मोती सहित)

चांदी के आभूषण व अन्य सामान:
7 पायल, 1 सिंदूर डिब्बा, 2 दीये, 2 जोड़ी बिछिया, 2 चम्मच, 2 कटोरी, 5 जोड़ी चूड़ी (बच्चों के), 2 चाबी गुच्छा, 1 सिक्का (₹207 के सिक्कों सहित)

इलेक्ट्रॉनिक सामान: 1 Oppo मोबाइल, 1 ईयरफोन, 1 स्मार्ट वॉच

बरामद सामान को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस मामले की सूचना थाना कुसमुंडा (कोरबा) को भी दे दी गई है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button