राज्य समाचार
नागपुर आरएएफ का बस्तर भ्रमण, साइकिल से पहुंचे केशकाल

फरसगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नागपुर आरएएफ ग्रुप बस्तर भ्रमण पर पहुंचा। आरएएफ ग्रुप नागपुर से कांकेर पहुंचा और कांकेर से साइकिल से केशकाल के मनोरम दृश्य का आनंद लिया। इसके साथ ही फरसगांव की स्थानीय कलाकृति और वादियों का लुफ्त उठाया।
यह ग्रुप 2016 से हर साल एक राज्य में किसी भी क्षेत्र का भ्रमण करता है और वहां की संस्कृति से रूबरू होता है। इस ग्रुप में कुल 8 लोग शामिल हैं। ये लोग इस बार बस्तर पहुंचे हैं। यहां पर वे बस्तर की संस्कृति, कला कृतियों, आयरन आर्ट और बेल मेटल करीब से देखना और समझाना चाहते हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
कई जगहों का कर चुके हैं भ्रमण
इन्होंने अब तक महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, असम, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु का भ्रमण कर लिया है। इस साल बस्तर की संस्कृति, जल प्रपातों और आदिवासी जनजीवन से रूबरू होना चाहते हैं।