राज्य समाचार

केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता: रमन टैगोर सदन ने किया विजयी प्रदर्शन

Spread the love

 

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शानदार अंदाज में हुआ। इस आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री योगेश गुप्ता और उप प्राचार्य श्री विश्राम केरकेट्टा ने किया। प्रतियोगिता ने विद्यालय के खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल बना दिया।

 

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री विकास कुमार और आर.के. प्रधान एवं सुश्री श्वेता सिंह ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सदन प्रभारियो का विशेष योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम की एंकरिंग श्री राहुल सर ने बड़े प्रभावशाली ढंग से की।

 

प्रतियोगिता में रमन-टैगोर सदन और अशोक-शिवाजी सदन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रमन-टैगोर सदन के कप्तान अभिनव पांडे और अशोक-शिवाजी सदन के कप्तान आदित्य कुमार यादव ने अपनी-अपनी टीमों का शानदार नेतृत्व किया। वहीं उप-कप्तान के रूप में जतिन कुमार (अशोक-शिवाजी सदन) और शौर्य कुर्रे (रमन-टैगोर सदन) ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

 

आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में रमन-टैगोर सदन ने विजय का परचम लहराया। रमन-टैगोर सदन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शौर्य कुर्रे को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया।

विजेता टीम को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती हैं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को भी निखारती हैं।

इस आयोजन ने छात्रों के भीतर टीम वर्क, अनुशासन और समर्पण का संचार किया। प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button