राज्य समाचार

नगरीय निकायों में 25 को भी जमा होंगे नामांकन पत्र

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के आदेशानुसार जिले मे आगामी 25 जनवरी 2025 को सभी 10 नगरीय निकायों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेगी। निर्देश है कि 25 जनवरी को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिले के 10 नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन जमा करने की शुरुआत 22 जनवरी 2025 से हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 25 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्र लिए जाएंगे। चूंकि यह दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं है, इसलिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित उम्मीदवारों और दलों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा कर लें।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button